इस पोस्ट आप भारत के पारिवारिक संबंधों के नाम कुॅंडुख और हिन्दी और में जानेंगे relation name in Kurukh and hindi. हमे और हमारे बच्चो के लिए परिवार में रिश्तों के नाम या सोशल रिलेशनशिप्स के नाम और अर्थ की जानकारी होना अतिआवश्यक है.
Relation name in Kurukh to hindi बाताने के लिए इस पोस्ट में पुलिंग और स्त्रीलिंग शब्द काफी सरल भाषा का प्रयोग किया ताकि आप आसानी से याद हो सकें. Relative meaning in Kurukh में जानना आपके बच्चो के लिए जरुरी है.

कुँडुख भाषा में संज्ञा शब्दों के दो रूप पाये जाते हैं, जिन्हें मूली पद (मूल पद) और मूंदभारे पद (अगला पद) कहते हैं। मूली पद हमेशा अपरिवर्तनशीत रहता है, परन्तु मूंदभारे पद ननना (कर्त्ता), मेखना (संबोधन) और रासी ( विशेषण ) में विशेष प्रयोग के लिये किया जाता है।
पुलिंग शब्द: मेंत लज्जे वाले शब्दों के अंत में (स) अक्षर जोड़कर मूंदभारे पद बनाया जाता है।
Relation Name in Kurukh
मूल पद | अगला पद | अर्थ |
---|---|---|
बबा | बबस | पिता |
एम्बा | एम्बस | मेरा पिता |
निम्बा | निम्बस | आपका पिता |
तम्बा | तम्बस | उसका अपना पिता |
बेटा | बेटस | बेटा |
एंगदा | एंगदस | मेरा बेटा |
निंगदा | निंगदस | आपका बेटा |
भइया | भइयस | छोटा भाई |
इंगड़ी | इंगड़िस | मेरा छोटा भाई |
निंगड़ी | निंगड़िस | आपका छोटा भाई |
तंगड़ी | तंगड़िस | उसका अपना छोटा भाई |
ददा | ददस | बड़ा भाई |
कका | ककस | चाचा |
भतिजा | भतिजस | भतिजा |
भगिन | भगिनस | भगिना |
साड़ा | साड़स | साला |
ममू | ममुस | मामा |
भटू | भटुस | बहनोई |
नत्ती | नत्तिस | नाती या पोता |
अज्जो | अज्जोस | आजा या दादा |
मोसा | मोसस | मौसा |
जवनख़द्दी | जवनख़द्दिस | दामाद |
सॲसरा | सॲसरस | ससूर |
आल | आलस | पति |
में: त | मेंःतस | पति |
जोख़ | जोख़स | (युवा) पति |
बड़ा | बड़स | 1. पिता का ससूर 2. माँ का बहनोई 3. आजा आजी या नाना नानी का पिता 4. छोटे भाई का बेटा 5. साली का बेटा 6. नाती या पोत का बेटा |
स्त्रीलिंग शब्द: मुक्का लज्जे तथा जइन्त लज्जे वाले शब्दों में (द) अक्षर जोड़कर मूंदभारे पद बनाया जा सकता है। परन्तु स्त्रीलिंग शब्दों मे मूल पद से भी वाक्यों में काम चल जाता है; इसलिये यहाँ मूंदभारे पद (अगला पद) नही दिया जा रहा है।
पद | अर्थ |
---|---|
अयो | माता |
इड्.ग्यो | मेरी माता |
तड्.ग्यो | उसकी माता |
नत्ती | नातिनी या पोती |
इंगड़ी | मेरी छोटी बहन |
तंगड़ी | उसकी छोटी बहन |
भतिजी | भतिजी |
दई | दीदी |
ककी | चाची |
भगड़ी | भगिनी |
ताची | मामी या फूफू |
निंड गयो | आपकी माता |
बहिन | छोटी बहन |
एंगड़ी | मेरी छोटी बहन |
निंगड़ी | आपकी छोटी बहन |
मोसी | मौसी |
निंगदा | आपकी बेटी |
एंगदा | मेरी बेटी |
एंगदई | मेरी दीदी |
ख़ेड़ो | पतोहू |
साड़ी | साली |
अज्जी | आजी या दादी |
सहिया | सखी, गुई |
सइंस | सास |
नासगो | भाभी |
पेल्लो | नौ जवान स्त्री |
आली या ख़ई | पत्नी |
बड़ी | 1. पिता की भाभी 2. माँ की दीदी 3. आजा आजी या नाना नानी की माँ 4.छोटे भाई की बेटी 5. नाती या पोते पोती की बेटी |
Read also:
Kurukh poem- ची चंदो पापा
Kurukh story –बन्डा चिगलो